हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अब इन्द्र देव...

    अब इन्द्र देव के भरोसे किसान

    Farmers, Worried. Rain, Paddy Crop, Punjab

    8 घंटे बिजली सप्लाई से नहीं पड़ रही पार

    सनौर (वरिन्दर बल्लू)। सनौर में इन दिनों धान रोपाई का काम जोरों पर चल रहा है। सरकार किसानों को 8 घंटे बिजली सप्लाई देने के बावजूद भी किसानों की निगाहें इंद्र देवता पर टिकी हुई है।

    चाहे कुछ दिन पूर्व हलके में बारिश हुई थी, लेकिन रोपाई के मौके बारिश की सख्त जरूरत बनी हुई है। किसान गुरबीर सिंह व रणजीत सिंह सनौर ने बताया कि धान रोपाई के समय एक अच्छी बारिश का होना बहुत ही जरूरी है।

    बिजली की आठ घंटे सप्लाई से केवल एक एकड़ जमीन को ही धान रोपाई के लिए तैयार किया जाता है। पानी की कमी कारण धान रोपाई के पिछड़ने का डर रहता है। इसीलिए यदि रोपाई के समय एक अच्छी बरसात हो जाती है तो यह सोने पर सुहागे वाली बात होगी।

    किसान सरबजीत सिंह ने कहा कि यदि आने वाले दो चार दिनों में बरसात नहीं होती तो धान की रोपाई करना मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि 8 घंटे बिजली सप्लाई के साथ साथ धान को ही बहुत मुश्किल से पानी पूरा किया जा रहा है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।