हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी फर्रुखाबाद पै...

    फर्रुखाबाद पैंसेजर ट्रेन के गार्ड की हार्ट अटैक से हुई मौत

    Firozabad
    Firozabad फर्रुखाबाद पैंसेजर ट्रेन के गार्ड की हार्ट अटैक से हुई मौत

    फ़िरोज़ाबाद / शिकोहाबाद । फर्रुखाबाद से पैसेंजर ट्रेन लेकर शिकोहाबाद आ रहे रेलवे गार्ड की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना से रेल प्रशासन एवं मृतक के परिजनों में हड़कंप मच गया । टूंडला से रेल अधिकारी तत्काल ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया गया है। घटना से रेल कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन को खबर दी गई तो वह रोते बिलखते पहुंचे। जानकारी होने पर टूंडला से रेल अधिकारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।

    सोमवार को टूंडला हेड क्वार्टर के रेलवे गार्ड विजेंद्र पाल सिंह निवासी गांव करथनी पोस्ट सकरौली जनपद एटा सुबह करीब 8 बजे फर्रुखाबाद से शिकोहाबाद के लिए रवाना हुई पैसेंजर ट्रेन में ड्यूटी कर रहे थे। ट्रेन जब 11 बजे करीब अरांव रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची, तभी अचानक रास्ते में गार्ड को अचानक हार्ट अटैक आ गया । इधर उसके साथ यात्रा कर रहे गांव के ही एक व्यक्ति ने तत्काल ही घटना से रेल अधिकारियों को अवगत कराया। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में हड़कंप मच गया । अधीनस्थ अधिकारियों ने रेल कर्मचारी को तत्काल ही जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने भी उसे स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे स्टेशन के एसएस राजेश्वर सिंह तथा उप स्टेशन अधीक्षक अंकुर मिश्रा के अलावा आरपीएफ के प्रभारी समेत अन्य अधीनस्थ अधिकारी अस्पताल पहुंचे । वहीं जानकारी पर टूंडला हेड क्वार्टर से डब्लूएमआई राकेश ग्रोवर शिकोहाबाद जिला अस्पताल पहुंचे तथा पूरी जानकारी हासिल की । इधर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा गया है ।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here