हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home देश Space News: अ...

    Space News: अंतरिक्ष से आई किस्मत बदलने वाली चीज, करोड़पति बना शख्स!

    Space News
    Space News: अंतरिक्ष से आई किस्मत बदलने वाली चीज, करोड़पति बना शख्स!

    Space News: किस्मत का धनी ऐसे ही किसी को नहीं कहा जाता! कब किसकी तकदीर बदल जाए यह भी कहना कठिन है। कुछ लोगों की जिंदगी भी कम पड़ जाती है करोड़ों कमाने के लिए, पर कुछ लोग रातों-रात ही करोड़पति बन जाते हैं तथा कुछ लोग तो सेकेंड़ों में करोड़पति बन जाते हैं, ऐसे लोगों को किस्मत का धनी ना कहा जाए तो क्या कहा जाए। ऐसे ही किस्मत का धनी बना एक शख्स जिसके घर में अंतरिक्ष से कोई रहस्यमयी वस्तु आकर गिरी, जिसने उस शख्स को करोड़पति बना दिया। पहले तो वह डर गया, वह कुछ समझ पाता कि यह चीज क्या है लेकिन बाद में जब उसे पता चला तो वह आश्चर्यचकित हो गया। इंडोनेशिया के कोलांग निवासी जोसुआ हुतागालुंग वो शख्स जिनके घर में अंतरिक्ष से वो पत्थर आकर गिरा जिससे वो करोड़पति बन गए।

    Kabj ka Ilaj: यह नुस्खा, है सबसे पुख्ता! कितनी भी पुरानी हो कब्ज, यह तरीका है गजब!

    Space News
    Space News: अंतरिक्ष से आई किस्मत बदलने वाली चीज, करोड़पति बना शख्स!

    एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब अंतरिक्ष से वो चीज इंडोनेशियाई शख्स के घर में आकर गिरी जब वह बाहर काम कर रहा था। उसके घर के बरामदे में लिविंग रूम के पास एक उल्कापिंड गिरा, जिसकी गति बहुत ही तेज थी, जिसके गिरने से उसके घर में 15 सेंटीमीटर का गहरा गड्ढÞा बन गया। जांच में पाया गया कि यह उल्कापिंड 4.5 बिलियन वर्ष पुराना है, जिसका भार 2.1 किग्रा था। इसकी कीमत आंकी गई तो 14 करोड़ रुपये बताई गई। बताया गया कि यह उल्कापिंड बहुत ही दुर्लभ है जिसकी पहचान सीएम 1/2 कार्बोनेसियस कॉन्ड्राइट के रूप में हुई। जोकि खास प्रकार का उल्कापिंड है। इसकी कीमत 14 करोड़ रुपये एक विशेषज्ञ ने हुतागालुंग को चुकाई है। जोकि हुतागालुंग की 30 वर्षों की तनख्वाह के बराबर थी। इससे खुश होकर शख्स ने कम्यूनिटी में एक चर्च बनाने का फैसला किया है। बताया गया कि इस खास उल्कापिंड के पास ही तीन अन्य टुकड़े भी पाए गए जिन्हें इंडियानापोलिस के विशेषज्ञ ने उल्कापिंड खरीदने के बाद अमेरिका भेज दिया है।

    Vitamin K Deficiency: Vitamin K की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज न करें हो सकती है बीमारियां

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here