हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा स्टेट...

    हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फतेहाबाद यूनिट ने गाँजा तस्करी मामले मे उड़ीसा से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करके गांजा तस्करी की चैन को तोड़ा

    Fatehabad News
    Fatehabad News: हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फतेहाबाद यूनिट ने गाँजा तस्करी मामले मे उड़ीसा से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करके गांजा तस्करी की चैन को तोड़ा

    हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फतेहाबाद यूनिट ने गाँजा तस्करी मामले मे उड़ीसा से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करके गांजा तस्करी की चैन को तोड़ा

    फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Fatehabad News: हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फतेहाबाद यूनिट ने 24.955 किलोग्राम अवैध गाँजा तस्करी के मामले मे कार्यवाही करते हुए उड़ीसा से चौथे आरोपी नशा तस्कर को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। यूनिट प्रभारी उप-निरीक्षक तरसेम सिंह ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा IPS के दिशानिर्देशानुसार और उप पुलिस अधीक्षक श्री जगजीत सिंह के मार्गदर्शन में एएसआई महेश कुमार के नेतृत्व में यूनिट की एक टीम ने अंतरराजीय नशा तस्कर निलांचल सुनामुंडी को काबू किया है ।आरोपी को रायगढ़ा रेलवे स्टेशन, उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया है। Fatehabad News

    दिनांक 01 जनवरी को थाना सदर टोहाना मे दर्ज 24.955 किलोग्राम अवैध गाँजा की तस्करी के मामले मे दो आरोपियों गुरुदेव उर्फ जोनी पुत्र राजबीर और सोनू पुत्र बलवान, निवासी गाँव धमतान साहिब, जिला जीन्द को गिरफ्तार किया गया था। जांच मे सामने आया की उपरोक्त दोनों आरोपी गाँव सुधाना, जिला रोहतक के रहने वाले सुमित उर्फ काला पुत्र नरेश कुमार से नशीला पदार्थ गाँजा खरीद कर लाए थे। जांच मे पता चला है की आरोपी सुमित उर्फ काला गांजा की खेप अपने साथियों के साथ मिलकर उड़ीसा से लेकर आया था। पुलिस द्वारा आरोपी सुमित उर्फ काला को गिरफ्तार करके 08 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जहां पुलिस टीम आरोपी को अपने साथ उड़ीसा लेकर पहुँची। आरोपी सुमित की निशानदेही पर मामले के मुख्य सप्लायर आरोपी निलांचल सुनामुंडी पुत्र स्व. तिरपुटी सुनामुंडी निवासी अरविन्द नगर, जिला रायगढ़ा, उड़ीसा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी निलांचल सुनामुंडी को 4 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस टीम द्वारा हरियाणा लेकर आया जा रहा है जहां आरोपी को माननीय न्यायालय के सामने पेश करके आगामी कार्यवाही को अमल मे लाया जाएगा। Fatehabad News

    उप-निरीक्षक तरसेम सिंह ने आगे कहा कि हरियाणा एनसीबी समाज से इस बुराई को जड़ से मिटाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिस प्रकार अब इस मुकदमा में गांजा सप्लाई की चैन को तोड़ा है आगे भी करवाई जारी रहेगी।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित किसी भी जानकारी को बेझिझक साझा करें। सूचना देने के लिए NCB नेशनल हेल्पलाइन 1933, ऑनलाइन पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 का उपयोग किया जा सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

    यह भी पढ़ें:– प्रशासन ने नशा तस्करों की अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त