हमसे जुड़े

Follow us

29.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सिक्किम में फ...

    सिक्किम में फतेहाबाद का जवान विकास शहीद

    Vikas-Martyred

    फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। बीते दिन सिक्किम में हुए सड़क हादसे में शहीद हुए 16 जवानों में फतेहाबाद जिले का भी एक जवान शामिल है। जवान के परिवार को बीती शाम इस घटना के बारे में पता चला तो दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। इसके बाद सुबह पूरे गांव को इस हृदय विदारक घटना के बारे में पता चला तो पूरा गांव शोक में डूब गया। 25 वर्षीय जवान विकास करीब 4 वर्ष सेना में भर्ती हुआ था और 2 वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई। मात्र 6 माह का बेटा अपने पीछे छोड़ गया है। परिवार में एक बड़ा भाई भी है और दोनों भाई का विवाह एक साथ ही हुआ था।

    अंतिम बार विकास अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए तीन माह पहले ही गांव आया था। तब गांव में अपने सभी पुराने दोस्तों से मिला, लेकिन किसे पता था कि उसकी अब यह अंतिम मुलाकात होगी। शहीद का पार्थिव शरीर आज गांव में लाया जाएगा।

    जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। भट्टू खंड खंड के गांव पीलीमंदौरी में नहर के पास ढाणी में रहने वाले किसान इंद्रराज का होनहार पुत्र विकास वर्ष 2018 में सेना में भर्ती हुआ था। खेलों में अव्वल रहने वाला विकास खेल कोटे से ही सेना में भर्ती हुआ था। इससे पहले वह वॉलीबाल में नेशनल टीम का खिलाड़ी था और खेलों में अपने गांव का नाम रोशन कर रहा था। फिल्हाल वह आर्मी में 25 ग्रेनेडियर्स यूनिट में सिक्किम में तैनात था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here