कैराना। सफाईकर्मियों ने पिता-पुत्र पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को शिकायती-पत्र दिया है। उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है। शुक्रवार को उत्तर-प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता संगठन के स्थानीय शाखा अध्यक्ष दीपक पाहिवाल के नेतृत्व में कैराना कोतवाली पहुंचे। जहां पर उन्होंने पुलिस को एक शिकायती-पत्र दिया। बताया कि नगरपालिका परिषद कैराना में सफाईकर्मी के पद पर तैनात नितिन, रोहित, अक्षय व दीपांशु कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के सामने सफाई कार्य कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ला निवासी पिता-पुत्र ने उनके साथ में गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। शिकायती-पत्र में आरोपी पिता-पुत्र के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है। इस दौरान गौरव, नितिन, सोनू, अक्षय, अजय, राजकुमार, मनोज, दीपांशु, रोहित, जोगिंदर आदि सफाईकर्मी मौजूद रहे।
ताजा खबर
PNG Gas News: अगर कोई व्यक्ति पीएनजी कनेक्शन नहीं लेता है, तो उसकी एलपीजी आपूर्ति तीन महीने के भीतर रोक दी जाएगी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)...
पब्लिक प्रोपर्टी को नुकसान पहुंचाने व चोरी समेत तीन मामलों में 13 को कारावास
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
बंधक बनाने के प्रकरण में छठा आरोपी गिरफ्तार, कारागार रवाना
दो माह पूर्व कस्बा निवासी...
यूपीआई फ्रॉड मामले में आरोपी काबू, महिला के खाते से 1.87 लाख की ठगी
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)।...
Kairana Bike Chori: हैंडल लॉक तोड़कर बाइक चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
मोहम्मद बिलाल समाजवादी पार्टी की अधिवक्ता सभा के जिला सचिव मनोनीत
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
कैराना में ठेंगे पर श्रम कानून, साप्ताहिक बंदी में भी खुल रही दुकानें
श्रमिक हितों की धज्जियां ...
Suspended: सीवर सफाई नियमों की अनदेखी के चलते गुरुग्राम नगर निगम का जेई निलंबित
जेई की ओर से सफाई प्रोटोक...















