हमसे जुड़े

Follow us

19.6 C
Chandigarh
Monday, February 9, 2026
More

    Ghaziabad Triple Murder: गाजियाबाद में पिता और दो बेटों की हत्या

    Ghaziabad Triple Murder

    बदमाशों ने गोली मारकर दिया वारदात को आंजाम

    (Ghaziabad Triple Murder)

    गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी के मेन बाजार में बदमाशों ने देर रात एक घर में घुसकर परिवार के चार लोगों को गोली मार दी। इसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस जुटा रही हत्या के सुराग  

    मिली जानकारी के अनुसार लोनी के मेन बाजार में रियाज कपड़े वाले अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर बदमाश डकैती के इरादे से घुस गए।  बदमाशों ने रईसुद्दीन (70), उनके बेटे अजहर (30) और इमरान (27) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके अलावा रईसुद्दीन की पत्नी फातिमा (65) को भी गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने वारदात को क्यों अंजाम दिया, इसके बारे में पुलिस सुराग जुटा रही है।

    • बदमाश देर रात कपड़ा व्यापारी रियाजुद्दीन के घर में घुसे
    • बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया।
    • विरोध करने पर माता-पिता सहित दो बेटों को मार दी गोली
    • तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग महिला गंभीर

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।