हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बहू को जिंदा ...

    बहू को जिंदा जलाने वाला ससुर गिरफ्तार

    Chandigarh News

    बरनाला (सच कहूँ न्यूज)। ठीकरीवाला में बहू व ससुर की अनबन व आपसी घरेलू विवाद में पैट्रोल डाल बहू को जान से मारने की कोशिश करके जिंदा जलाने वाले आरोपित ससुर को थाना सदर के प्रभारी बलजीत सिंह ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीजीआई इलाज करवा रही पीड़ित महिला लवदीप कौर के बयान पर उसके ससुर गुरचरण पर इरादा ए कत्ल का धारा 307 के तहत केस दर्ज किया है व आरोपित को आज अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपित 15 साल पहले आरएमपी डॉक्टर था व दवा बेचता था। जो अब करियाना की दुकान करता है।

    थाना सदर के प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि एक दिन पहले भी झगड़ा हुआ था व 1 सितंबर को झगड़े के बाद पेट्रोल डाल बहू को जान से मारने की कोशिश करके जला दिया गया। पीड़ित अपने पति गगनदीप सिंह निवासी ठीकरीवाला के साथ पीजीआइ चंडीगढ़ में अभी खतरे से बाहर है व इलाज करवा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।