हमसे जुड़े

Follow us

13 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब आतंकी हमले की...

    आतंकी हमले की आशंका, अलर्ट पर ‘पठानकोट’

    Terrorist Attack

    हाइवे सहित शहर के लिंक मार्गों पर पंजाब पुलिस व जवान तैनात | Attack

    • कश्मीर से आ रहे वाहनों की पुलिस ने ली तलाशी
    • अधिकारियों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के आदेश

    पठानकोट (सच कहूँ न्यूज)। खुफिया एजेंसियों से आतंकी हमले (Attack) की मिल रही इनपुट के बाद जिला पठानकोट में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। शहर के स्थाई और इंटरस्टेट नाकों पर बख्तरबंद गाड़ियों से निगाह रखी जा रही है, वहीं एलएमजी से लैस जवान हाईवे समेत शहर के लिंक मार्गों पर भी पेट्रोलिंग में लगे हैं। इंटरस्टेट नाके माधोपुर में 30 के लगभव जवानों की तैनाती की गई है, जम्मू-कश्मीर से आ रहे हर वाहन की गहनता से तलाशी की जा रही है। इसी तरह हिमाचल-पंजाब सीमा स्थित चक्की नाके पर भी अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है।

    आईजी ने की बैठक, फिर गुरदासपुर रवाना | Attack

    वहीं शनिवार सुबह आईजी बॉर्डर रेंज सुरेंद्र सिंह परमार और आईजी आॅपरेशन अमित प्रसाद पठानकोट पहुंचे और एसएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया।

    • इसके बाद सभी अधिकारियों ने जिला भर में हालातों की जानकारी दी और फिर गुरदासपुर स्थित भारत-पाक सीमा से सटे मकौड़ा पत्तन के लिए रवाना हो गए।
    • इसके अलावा अधिकारियों ने विभिन्न अदारों के साथ मीटिंग की और उन्हें आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा।
    • एसएसपी दीपक हिलोरी ने लगातार चौथे दिन भी देर रात नाकों की चैकिंग जारी रखी
    • एसएसपी ने माधोपुर इंटरस्टेट नाका, कथलौर नाका समेत अन्य स्थाई और अस्थाई नाकों पर जाकर तैनात कर्मचारियों की ड्यूटियां चेक की।

    अस्पताल, नगर निगम, रोडवेज अधिकारियों को तैयार रहने के आदेश | Attack

    • डीसी रामबीर ने पठानकोट में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, धारकलां तहसीलदार और नायब तहसीलदार को उनके कार्यक्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया है।
    • डीसी ने निगम कमिश्नर को फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को तैयार रखने, सिविल सर्जन को एंबुलेंस और डॉक्टरी टीम के अलावा ट्रामा में तैयारी रखने को कहा है।
    • सिविल अस्पताल, नगर निगम, रोडवेज समेत अन्य विभागों को पत्र जारी कर रेड अलर्ट की स्थिति में उनकी ड्यूटियां बताई और स्टैंडबाइ पर रखा है।
    • उक्त विभागों को आपात स्थिति से निपटने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
    • सिविल सर्जन को निर्देश दिए हैं कि जिले भर के अस्पताल आपात स्थिति के लिए तैयार रहें।
    • वहीं एसएसपी को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और रोडवेज डिपो मैनेजर को विकवरी वैनों को तैयार करने के आदेश दिए हैं।
    • डीसी ने पत्र में कहा कि अगर रोडवेज के पास रिकवरी वैन नहीं हैं तो मार्केट से किराए पर ली जाएं।
    • उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में हर विभाग अपने स्तर पर उपयुक्त प्रबंध करें।

    पठानकोट में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस हर स्थिति से निपटने को तैयार है। हमारे पास जरूरत अनुसार फोर्स है, नाकों पर बख्तरबंद गाड़ियां तैनात की गई हैं और पेट्रोलिंग पर भी जवानों की संख्या बढ़ाई गई है
    राजिंद्र मन्हास, डीएसपी सिटी

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।