हमसे जुड़े

Follow us

9.8 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More

    Akhand Sumiran: 1 से 28 फरवरी 2025 तक अखंड सुमिरन मुकाबला में कौन रहा प्रथम, जानें…

    Akhand Sumiran
    Akhand Sumiran: देश और दुनिया के अंखड सुमिरन मुकाबले में ये ब्लॉक रहा टॉप

    रतिया ने दूसरा और पंजाब के संगरूर ब्लॉक ने प्राप्त किया तीसरा स्थान

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Akhand Sumiran: डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत के बीच निरंतर चल रहे अंखड सुमिरन मुकाबले में इस बार 1 फरवरी से 28 फरवरी 2025 के बीच दुनियाभर के 417 ब्लॉकों के 1,69,352 सेवादारों ने 27,99,300 घंटे रामनाम का जाप कर सृष्टि की भलाई और सुख शांति के लिए सच्चे सतगुरु से अरदास की। अखंड सुमिरन मुकाबले में विजेता की बात करें तो एक बार फिर हरियाणा के फतेहाबाद जिले का टोहाना ब्लॉक प्रथम रहा। इस ब्लॉक के 49,662 सेवादारों ने 3,01,913 घंटे सुमिरन किया है। जबकि दूसरा स्थान भी हरियाणा के ही ब्लॉक ने हासिल किया। जिसमें रतिया ब्लॉक के 3517 डेरा श्रद्धालुओं ने 1,52,814 घंटे अंखड सुमिरन कर दूसरा और पंजाब के संगरूर ब्लॉक के 2,488 सेवादारों ने 1,17,901 घंटे रामनाम का जाप कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। टॉप-10 सूची में 7 ब्लॉक हरियाणा और 3 ब्लॉक पंजाब के शामिल हैं। Akhand Sumiran

    विदेशों में भी साध-संगत ने जपा राम-नाम | Akhand Sumiran

    डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे अंखड सुमिरन मुकाबले में विदेशों की साध-संगत भी बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। इस बार कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), अमेरिका, इटली, पुर्तगाल, फिलीपींस, आॅस्ट्रेलिया, दोहा कत्तर, बहरीन, मलेशिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, सऊदी अरब, कुवैत और सिंगापुर में710 सेवादारों ने 18951 घंटे रामनाम का
    जाप किया।

    मालिक का प्यार उसकी रहमत, इंसान पर तभी बरसती है जब उसे दृढ़ यकीन आता है और यह यकीन सेवा-सुमिरन के बिना आ नहीं सकता। जितना संभव हो सेवा करो, सुमिरन करो तभी आप मालिक सतगुरु की दया मेहर के लायक बन सकते हैं। चलते, बैठते, काम-धंधा करते हुए भी जो सुमिरन किया जाता है वो इस कलियुग में मंजूर होगा। इसलिए आप अपनी भावना को शुद्ध करते हुए दृढ़ यकीन के साथ आगे बढ़ते जाएं सेवा-सुमिरन करते जाएं तो मालिक की खुशियों के हकदार आप जरूर बनेंगे।
                                      -पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां, डेरा सच्चा सौदा, सरसा (हरियाणा)

    यह भी पढ़ें:– 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक अखंड सुमिरन मुकाबला