हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home खेल स्टटगार्ट ओपन...

    स्टटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट : ग्रॉस कोर्ट पर पहला ही मैच हारे फेडरर

    302वीं रैंकिंग के टॉमी हास के हाथों मिली करारी शिकस्त

    स्टटगार्ट (जर्मनी)। 18 बार के ग्रैंड स्लेम चैंपियन स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर की सत्र में वापसी को यहां स्टटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले ही मैच में विश्व के 302वीं रैंकिंग के टॉमी हास के हाथों मिली शिकस्त से बड़ा झटका लगा है। फेडरर को पहले दौर में बाई मिली थी जबकि अंतिम 16 राउंड में अपना पहला मैच खेलने उतरे स्विस खिलाड़ी कड़े संघर्ष के बाद हास से 2-6, 7-6, 6-4 से मुकाबला हार बाहर हो गए।

    जनवरी में आस्ट्रेलियन ओपन और फिर इंडियन वेल्स तथा मियामी मास्टर्स जीतने के बाद फेडरर संपूर्ण क्ले कोर्ट सत्र से बाहर रहे थे और स्टटगार्ट ओपन से वह वापसी करने उतरे थे। 35 वर्षीय फेडरर के लिए विम्बलडन की तैयारी के लिहाज से स्टटगार्ट अह्म टूर्नामेंट था। वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम को आठ बार जीत चुके स्विस खिलाड़ी ने हालांकि ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट पर अपने पहले मैच में अच्छी शुरुआत की और पहला सेट 6-2 से आसानी से जीत लिया।

    लेकिन 39 वर्षीय हास ने फिर कमाल की वापसी की और बेसलाइन से जबरदस्त शॉट खेलते हुए क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनके सामने हमवतन मिशा ज्वेरेव होंगे। फेडरर ने शुरुआत ब्रेक हासिल किया और अच्छा बैकहैंड खेल दिखाया। उन्होंने पूर्व नंबर दो खिलाड़ी हास की सर्विस भी ब्रेक की। हालांकि रैंकिंग में 300 के पार खिसक गए हास के सामने फेडरर ने दूसरे सेट में मैच अंक गंवाया और हास ने यह सेट जीत मैच को निर्णायक सेट में पहुंचा दिया जहां उन्होंने शुरुआत में ही फेडरर की सर्विस ब्रेक की और दूसरे मैच प्वांइट के साथ अपनी यादगार जीत हासिल कर ली।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।