हमसे जुड़े

Follow us

14.1 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अबोहर में मिल...

    अबोहर में मिला कन्या भ्रूण

    सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा
    अबोहर। स्थानीय इन्द्रा नगरी रोड मुख शिवपुरी में आज सुबह एक नवजात बच्ची का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्य मौके पर पहुंचे और सिटी वन पुलिस को सूचित किया। गौरतलब है कि हर बार की भाति इस बार भी पुलिस की नाकामयाबी नजर आई क्योंकि पुलिस आज तक मिले कन्या भ्रूण के मामलों में आरोपियो का पता नहीं लगा पाई। आज भी केवल खानापूर्ति के लिए थाना नंबर 1 के मात्र एएसआई ही घटना के बाद मौके पर पहुंचे।

    जानकारी के अनुसार शमशान भूमि मेंं संस्कार के अवसर पर पहुंचे नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य दिनेश गोयल ने देखा कि शमशान भूमि में कुछ खुंखार कुत्ते किसी वस्तु को नोंच रहे थे जब उन्होंने पास जाकर देखा तो पाया कि वह एक कन्या भू्रण था, जिसे कुत्ते नोंच रहे थे उन्होने तुरंत उन कुत्तों को वहां से भगाया और इसकी सूचना नर सेवा नारायण सेवा समिति सेवादारों को दी जिस पर बिट्टू नरुला, रवि, चिमन लाल मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना सिटी वन पुलिस को दी जिस पर एएसआई सर्बजीत मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। इधर पुलिस ने बरामद हुए कन्या भ्रूण को पोसटमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हो सकता है कि किसी परिजन ने अपनी मृत बच्ची को यहां पर दफनाया हो और खुंखार कुत्तों ने मिट्टी खोदकर इस नवजात को बाहर निकाल लिया हो।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here