हमसे जुड़े

Follow us

16.9 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More

    अमेरिका के टेक्सास में भयंकर गोलीबारी, एक भारतीय नागरिक की मौत, लोगों में दहशत

    America News
    America News अमेरिका के टेक्सास में भयंकर गोलीबारी, एक भारतीय नागरिक की मौत, लोगों में दहशत

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। अमेरिका के टेक्सास प्रांत में डकैती की घटना के दौरान गोलीबारी में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। ह्यूस्टन स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने यह जानकारी दी है। वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर अपनी पोस्ट में बताया कि टेक्सास प्रांत के डलास में प्लेजेंट ग्रोव में एक डकैती के दौरान गोलीबारी की घटना में भारतीय नागरिक श्री गोपी कृष्ण दासारी के दुखद निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। दूतावास ने कहा, ‘हम मृतक के परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। भारतीय वाणिज्य दूतावास श्री दासारी के स्थानीय परिजनों के संपर्क में है और अपने स्तर पर एवं विभिन्न भारतीय संगठनों के माध्यम से हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। भारतीय अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि दासारी का निधन अराकान्सास की गोलीबारी में नहीं, बल्कि प्लेजेंट ग्रोव में गोलीबारी की घटना में हुआ है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here