हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बुलेट बाइक के...

    बुलेट बाइक के 15 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

    Kairana News
    Kairana News: बुलेट बाइक के 15 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से बुलेट बाइक के 15 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद हुए है। रविवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बे की इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई गौरव चौहान ने नगर के मुख्य पानीपत-शामली मार्ग पर केनरा बैंक के निकट से एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से बुलेट बाइक के 15 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद हुए है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता तालिब निवासी ग्राम जहानपुरा बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रदूषण निवारण व नियंत्रण अधिनियम की धारा-7/15 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। वहीं, चौकी प्रभारी का कहना है कि एक व्यक्ति से 15 प्रतिबंधित मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद हुए है, जिसके खिलाफ सम्बंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– महापंचायत ने टोल मैनेजर को सौंपी 20 गांवों की सूची, टोल फ्री करने की मांग