हमसे जुड़े

Follow us

16.9 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान उदयपुर के गुल...

    उदयपुर के गुलाब बाग पक्षीघर की तर्ज पर बनेंगे राजस्थान में 50 पक्षी घर

    Jaipur News
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

    33 लवकुश वाटिकाओं और 17 अन्य स्थानों पर होगा निर्माण

    • 43.50 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी 

    जयपुर। प्रदेश में पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए 50 पक्षीघर बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन पक्षीघरों के निर्माण के लिए 43.50 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। यह पक्षीघर 33 लवकुश वाटिकाओं तथा 17 अन्य स्थानों पर बनाए जाएंगे। Jaipur News

    उदयपुर के गुलाब बाग के पक्षीघर की तर्ज पर ये पक्षीघर बनेंगे। पक्षीघरों के निर्माण, पक्षियों के लिए भोजन एवं विदेशी पक्षियों के क्रय हेतु प्रति पक्षीघर 87 लाख रूपए का व्यय होगा। इस प्रकार कुल 43.50 करोड़ रूपए व्यय किए जाएंगे। इसी राशि में से एक-एक लाख रुपए से पक्षीघरों में कोकटियल (ऑस्ट्रेलियाई बर्ड), लव बर्ड तोता, बजरिगर (बुग्गी तोता), गिनी फाउल (चकोर मुर्गा) आदि पक्षी पेट शॉप्स से खरीदे जाएंगे। Rajasthan News

    गहलोत की इस मंजूरी से प्रदेश में पक्षियों को संरक्षण मिलने के साथ ही बीमार, असहाय एवं घायल पक्षियों का उपचार एवं संवर्द्धन किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में 50 पक्षीघरों के निर्माण की घोषणा की थी। इस घोषणा की क्रियान्विति में यह मंजूरी दी गई है। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– Haryana, Punjab Flood: देखें तबाही का भयावह मंजर!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here