हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब फ्लाइट बुकिंग...

    फ्लाइट बुकिंग पर सेवा शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट

    Jalandhar News
    Flight Booking: फ्लाइट बुकिंग पर सेवा शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Flight Booking: लोकसभा चुनाव के दौरान 70 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पार करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान में जिला प्रशासन के साथ हाथ मिलाते हुए जिले के 40 ट्रैवल एजेंटों, आव्रजन सलाहकारों और आईईएलटीएस केंद्रों ने एक से सात जून के बीच फ्लाइट टिकट पर स्वेच्छा से सेवा शुल्क पर 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है। Jalandhar News

    इसी तरह, आईईएलटीएस केंद्रों ने उन छात्रों के लिये 50 प्रतिशत मासिक शुल्क माफी की भी घोषणा की है, जो मतदान के दिन यानी एक जून, 2024 को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बुधवार को ट्रैवल एजेंटों, आव्रजन सलाहकारों और आईईएलटीएस केंद्रों के प्रबंधकों/मालिकों के साथ बैठक के दौरान इन प्रयासों की सराहना की। Jalandhar News

    यह भी पढ़ें:– प्रोपर्टी डीलर पर प्रताड़ित करने का आरोप, एसपी से शिकायत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here