हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अलवर जिले में...

    अलवर जिले में कबड्डी मैच के दौरान झगड़ा, करीब एक दर्जन खिलाड़ी घायल

    Fight During Kabaddi Match

    अलवर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में चल रहे राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के दौरान अलवर जिले में रामगढ़ उपखंड के बगड़ राजपूत गांव में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में झगड़ा हो गया, जिसमें करीब एक दर्जन खिलाड़ी घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल खिलाड़ियों को रामगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सूचना के बाद तहसीलदार मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी ली।

    बगड़ तिराया पर नंगली बंजीरका और खालसा नगर टीम के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का मैच चल रहा था। नंगला बंजीरका की टीम के खिलाड़ियों को रेफरी के आउट नहीं देने को लेकर खालसा नगर की टीम ने विरोध किया तो झगड़ा शुरू हो गया और झगड़ा इतना बढ़ गया कि इस दौरान करीब एक दर्जन खिलाड़ियों को घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसकी सूचना मिलने के बाद घायल खिलाड़ियों के समर्थक भी अस्पताल पहुंच गए वहां फिलहाल पुलिस बल तैनात किया गया है।

    क्या है मामला

    रामगढ़ के तहसीलदार धीरेंद्र कर्दम ने बताया कि नंगला बंजीरका और खालसा नगर टीम में झगड़ा होने के समाचार मिले थे। मौके पर पहुंचकर खालसा नगर टीम के घायल खिलाड़ियों को अलवर रामगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि आगे से विशेष ध्यान रखा जाएगा कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने उद्योग नगर थाना पुलिस को भी निर्देशित किया है कि रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।

    खिलौरा गांव के पूर्व सरपंच कृष्ण यादव ने बताया कि खेल हारने पर नंगला बनजिका की टीम ने खालसा नगर की टीम पर हमला किया और यह मैच पूरी तरह शांतिपूर्ण चल रहा था लेकिन पक्षपात होने पर जब इसका विरोध होने लगा तो नंगला बंजीरका गांव के टीम व उनके समर्थकों ने खालसा नगर की टीम पर हमला बोल दिया इसमें करीब एक दर्जन खिलाड़ियों के चोट आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि खेल आयोजन कमेटी के अध्यक्ष उपखंड अधिकारी और तहसीलदार होते हैं लेकिन दोनों ही अधिकारी वहां नदारद थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here