हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सर्वजातीय सर्...

    सर्वजातीय सर्व खाप पंचायत ने कराया सामाजिक समझौता

    Captain Abhimanyu

    वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का घर व संस्थानों को
    जलाने का मामला: Captain Abhimanyu

    • अभियुक्तों पर सामूहिक रूप से 11 हजार रुपये गौशाला में दान देने का लगाया जुर्माना

    जींद (सच कहूँ/जितेन्द्र अहलावत)। तत्कालीन वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु (Captain Abhimanyu) का घर व संस्थानों को जलाने के मामले में सर्वजातीय सर्व खाप पंचायत ने सामूहिक रूप से 11 हजार रुपये गौशाला में दान देने का जुर्माना लगाकर सामाजिक तौर पर इस मामले का समाधान कर दिया। जाट आरक्षण आंदोलन फरवरी 2016 में कैप्टन अभिमन्यु का घर व संस्थानों को जलाने को लेकर जाट धर्मशाला में सर्वजातिय सर्व खाप पंचायत का आयोजन किया गया।

    • सतरोल खाप एवं सिंधु परिवार ने इस जुर्माने को माफ कर दिया।
    • सर्व खाप पंचायत की अध्यक्षता सतरोल खाप के प्रधान रामनिवास लोहान ने की।
    • पंचायत में उत्तर भारत के अधिकांश खाप प्रमुखों व पदाधिकारियों ने भाग लिया।
    • सर्व खाप पंचायत को इस मामले में सीबीआई द्वारा बनाए गए अभियुक्तों ने एक माफीनामा दिया।
    • जिसमें लिखा था कि सिंधु निवास पर जो हमला, लूटपाट और आगजनी हुई उसके लिए हम खेद व्यक्त करते हैं।
    • इस विषय में हमारी प्रत्यक्ष एवं परोक्ष भूमिका, गलती या भूल चूक के लिए क्षमा प्रार्थी हैं।
    • समाज की तरफ से आयोजित इस पंचायत में जो भी निर्णय लिया जाएगा, हम उसे स्वीकार करेंगे।
    • सिंधु परिवार ने भी कहा कि पंचायत जो भी फैसला करेंगी वह उसे मानेगा।
    • इस मामले में पंचायत की कार्यवाही के बाद 21 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई, जिसने यह फैसला पंचायत के समक्ष रखा।

    अदालत की किसी कार्यवाही से पंचायत का कोई ताल्लूक नहीं : सर्वजातीय सर्व खाप पंचायत

    सर्व खाप पंचायत में वक्ताओं ने रोहतक स्थित सिंधु भवन, वेद मंदिर, कार्यालय, इंडस पब्लिक स्कूल, हरिभूमि प्रैस आदि में आगजनी, तोडफोड़, लूटपाट और हमले को बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण बताया और इस पर खेद व्यक्त किया। यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि स्वर्गीय चौधरी मित्रसेन के परिवार ने हर मामले में अग्रणी रहकर समाज को सहयोग प्रदान किया। उनके घर तथा वहां पर मौजूद 10 सदस्यों, जिनमें महिलाए पुरूष व बच्चे शामिल थे, को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। यह पंचायत उसकी घोर निंदा करती है। पंचायत इस हिंसा में प्रत्यक्ष या प्ररोक्ष रूप से शामिल रहने वाले हर व्यक्ति या संगठन की निंदा करती है।

    कमेटी में पालम 360 के प्रधान रामकरण, पुनिया खाप के शमशेर नम्बरदार, प्रधान सतरोल खाप रामनिवास लोहान, प्रधान सांगवान खाप सोमबीर सांगवान, टेकराम कंडेला, राजकुमार रेडु, मास्टर किताब सिंह मलिक, बलबीर सिहाग, मानसिंह दलाल, महेन्द्र नांदल, सतबीर सिंह, मलिक राज मलिक, जयसिंह अहलावत, सुरेंद्र दहिया, भलेराम नरवाल, चौधरी राजमल जाटू खाप आदि शामिल हुये।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।