हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home राज्य पंजाब जरूरतमन्द परि...

    जरूरतमन्द परिवार की लड़की की शादी में दिया आर्थिक सहयोग

    जरूरतमन्द परिवार की लड़की की शादी में दिया आर्थिक सहयोग

    बठिंडा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की ओर से किए जा रहे मानवता भलाई के कामों के अंतर्गत ब्लॉक बठिंडा की साध-संगत की ओर से एक जरूरतमंद परिवार की लड़की की शादी में घरेलू प्रयोग का सामान देकर आर्थिक तौर पर मदद की गई है। इस संबंधी जानकारी देते जिला सुजान बहन रमा इन्सां ने बताया कि कीकर दास मोहल्ला, बठिंडा में रहने वाले परिवार की लड़की मंजू रानी बेटी स्व. राज सिंह के परिवार की घरेलू आर्थिक हालत को देखते साध-संगत ने जरूरत का सामान दे कर परिवार की मदद की है। उन्होंने बताया कि लड़की की माता मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजारा मुश्किल के साथ चलाती है।

    परिवार ने डेरा सच्चा सौदा की साध -संगत की तरफ से किए गए इस मानवता भलाई के कार्य की प्रशंसा करते धन्यवाद किया। इस मौके देव राज इन्सां, ब्लॉक भंगीदास सुनील इन्सां, बुजुर्ग समिति जिम्मेदार दर्शन इन्सां, बलजीत इन्सां, अश्वनी इन्सां, सुजान बहन सुरिन्दर इन्सां, रेखा इन्सां, यशवंत इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग जिला जिम्मेदार अशोक बिट्टू इन्सां, ब्लॉक जिम्मेदार बहन बलवंत इन्सां, एरिया भंगीदास उपकार इन्सां, भंगीदास बहन सच्चविन्दर इन्सां के अलावा अन्य सेवादार उपस्थित थे।