हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा आर्थिक रूप से...

    आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी की शादी में दी आर्थिक मदद

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। समाज की तरक्की कोई एक व्यक्ति नहीं कर सकता। समाज की तरक्की एवं उन्नति के लिए सभी व्यक्तियों को एक-दूसरे का सहयोग करना जरूरी होता है। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का सहयोग जरूर करना चाहिए, क्योंकि जरूरतमंद की सेवा करने से बड़ा ओर कोई पुण्य का कार्य नहीं होता। यह बात परिवर्तन मंच के संयोजक मास्टर सतबीर रतेरा ने गांव जाटु लोहारी में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी की शादी में कन्यादान रूपी सहायता राशि देते हुए कही।

    मास्टर सतबीर रतेरा ने कहा कि परिवर्तन मंच के चेयरमैन मास्टर सतबीर रतेरा ने कहा कि उन्हे जानकारी मिली थी कि गांव जाटु लोहारी में किसी व्यक्ति की बेटी का विवाह है तथा उसकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। जिसके बाद उन्होंने मानवता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति की बेटी के विवाह में मदद करने की सोची तथा वे अपनी टीम के सदस्यों के साथ रवाना हुए तथा उन्होंने बेटी की शादी में कन्यादान स्वरूप आर्थिक मदद भेंट कर बेटी को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उनके साथ अनुज यादव, दीपक तालु, आशु पालुवास, सचिन बलियाली, सोनू जमालपुर, संदीप बडेसरा भी साथ रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here