हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा धान की सीधी ब...

    धान की सीधी बिजाई से आर्थिक तौर पर भी बचत: डॉ. देवेंद्र

    Monsoon
    बारिश की वजह से अगले 4 दिन बिजाई व कीटनाशकों का छिड़काव न करें

    गांव डिंग में धान की सीधी बिजाई करने के लिए किसानों को दिया प्रशिक्षण

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डिंग मंडी गांव में चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से धान की सीधी बिजाई को लेकर किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें किसानों को सीधी बिजाई से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसी के साथ किसानों द्वारा पूछे गये सवालों के जवाब दिए गये। कार्यक्रम में केंद्र के सीनियर कोर्डिनेटर डॉ. देवेंद्र जाखड़ ने कहा कि धान की सीधी बिजाई करके आर्थिक तौर पर भी बचत होगी। किसान धान की सीधी बिजाई कर मुनाफा कमा सकते हैं। डॉ. जाखड़ मंगलवार को गांव सुलतानपुरिया में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में किसानों को संबंधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान धान की सीधी बिजाई करते हैं तो उससे 15 से 20 प्रतिशत पानी की बचत होती है। क्योंकि धान की रोपाई करने पर कई दिन तक पानी का भराव रखना पड़ता है। गर्मी के मौसम में वाष्पीकरण होने से बार बार सिंचाई करनी पड़ती है। धान की मशीन से सीधे बिजाई के लिए किसानों का रुझान भी बढ़ रहा है।

    खेत को अच्छे से तैयार करें

    डॉ. रेणू देवी ने बताया कि खरपतवार नाशक का प्रयोग करके खरपतवारों को सफलता पूर्वक रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि धान की बिजाई से पहले किसान खेत को अच्छे तरीके से तैयार करें। इससे धान की रोपाई के लिए मजदूरी कम लगती है। जिससे किसानों को आर्थिक तौर पर लाभ होता है। इसी के साथ धान की पैदावार भी अच्छी होती है जिससे किसानों को काफी फायदा मिलता है। धान की सीधी बिजाई करने के लिए कद्दू नहीं करना पड़ता है। इसलिए डीजल का खर्च भी न के बराबर है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here