हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home राज्य पंजाब फाइनेंसर व पत...

    फाइनेंसर व पत्नी की गोली मारकर हत्या

    Charkhi Dadri News
    घर में संदिग्ध हालत में मिले महिला और युवक के शव, पुलिस जांच में जुटी

    फाइनेंस के पैसे न देने पर दिया घटना को अंजाम

    लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। औद्योगिक नगरी लुधियाना में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के दुगरी इलाके में दो लोगों ने एक फाइनेंसर और उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि आरोपियों ने फाइनेंसर से पैसे मांगे, लेकिन उसने इससे इन्कार कर दिया। इस पर उन्होंने उसे और उसकी पत्नी को गोली मार दी।

    लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। घटना दोपहर बाद हुई। जानकारी के अनुसार, दुगरी क्षेत्र में रहनेवाले सुनील गुप्ता फाइनेंसर का काम करता था। वह प्रापर्टी डीलिंग का कार्य भी करता था। उसने दुगरी क्षेत्र में अपने एमआइजी फ्लैट में एक कमरे में प्रापर्टी डीलिंग और फाइनेंस का आॅफिस खोल रखा था।

    कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद

    शुक्रवार को सुनील गुप्ता कार्यालय में बैठा था। तभी राजू तिवारी नामक व्यक्ति उसके कार्यालय में आया। वह सुनील गुप्ता से अक्सर पैसे लेकर जाता था। आज भी वह उससे उधार मांगनें आया। बताया जाता है कि सुनील ने पैसे लौटाने मे देरी की बात करते हुए उसे कर्ज देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई।

    विवाद इतना बढ़ गया कि राजू तिवारी ने पिस्तौल निकली और सुनील गुप्ता पर गोलियां चला दीं। इससे सुनील नीचे गिर गया। गोली की आवाज सुनकार सुनील की पत्नी नीलम गुप्ता बाहर आई तो दोनों ने उसे भी गोलियां मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    एक पकड़ा, दूसरा फरार

    घटना के बाद आरोपी भागने लगे तो लोगों ने राजू तिवारी को पकड़ लिया। उसका साथी वहां से भागने में कामयाब रहा। लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके साथी की तलाश कर रही है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।