हमसे जुड़े

Follow us

21.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home राज्य पंजाब फाइनेंसर ने ब...

    फाइनेंसर ने बेटे और पत्नी को गोली मारकर की खुदकुशी

    Suicide

    पंजाब के अमृतसर जिले के गुरु तेग बहादुर नगर में हुई वारदात

    अमृतसर (एजेंसी)। पंजाब के अमृतसर जिले के गुरु तेग बहादुर नगर में सोमवार रात करीब 10 बजे एक फाइनेंसर ने अपनी पत्नी और 4 वर्षीय बेटे को गोली मारने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। इस वारदात का कारण घरेलू झगड़ा बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान विक्रमजीत सिंह, उसकी पत्नी का नाम किरणदीप कौर और उनके बेटे वरसीरत सिंह के रूप में हुई है। आसपास के लोग गोलियों की आवाज सुनकर जब फाइनेंसर के घर में पहुंचे तो वहां चारों तरफ खून और तीनों के शव पड़े मिले। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

    घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बता दें कि विक्रमजीत सिंह निवासी मकबूलपुरा फाइनेंसर का काम करता था। वह पिछले कुछ समय से अपने घरेलू झगड़े के कारण परेशान चल रहा था। पता चला है कि वारदात को अंजाम देने से पहले विक्रमजीत सिंह मान अपने किसी पड़ोसी का पिस्तौल ले आया था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।