हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 20 दिन तक नही...

    20 दिन तक नहीं दर्ज की बाइक चोरी की एफआईआर, एसएचओ समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

    Sirsa
    सांकेतिक फोटो

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से नहीं लेने और उसे कल आना-परसों आना की बात कहकर परेशान करने के आरोपी में थाना के एसएचओ समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। थाना में 20 दिन तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। Gurugram News

    जानकारी के अनुसार पीड़ित राजीव द्वारा बाइक चोरी की शिकायत आईएमटी मानेसर थाना में दी थी। थाना में उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई। उसे परेशान किया जाता रहा। 20 दिन तक उसे थाने के चक्कर कटवाए गए। परेशान होकर पीड़ित व्यक्ति पुलिस आयुक्त तक पहुंचा और आपबीती बताई। शिकायतकर्ता बिहार के शाहबाजपुर गांव निवासी राजीव कुमार ने पुलिस आयुक्त को शिकायत देकर कहा कि उसने आईएमटी मानेसर थाना पहुंच कर शिकायत दी थी। वह गांव बसई थाना सेक्टर 96 में किराए पर रहता है। वह सेक्टर-4 स्थित एक कंपनी में काम करता है। आठ फरवरी को सुबह साढ़े 9 बजे अपनी बाइक पर ड्यूटी गया था। Gurugram News

    रात को ड्यूटी खत्म करके रात 11 बजे कंपनी से बाहर आकर देखा तो उसकी बाइक गायब थी। उसे खूब तलाश की लेकिन बाइक नहीं मिली। वह थाने में एफआईआर कराने के लिए चक्कर काट रहा था, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। जब भी वह जाता उसे वहां से कल आना की बात कहकर वापस भेज दिया जाता। वह परेशान हो चुका है। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आईएमटीम मानेसर थाना के प्रभारी देवेंद्र सिंह, मुंशी और जांच अधिकारी हेड-कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– Haryana: अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में दिया जाएगा 20 प्रतिशत आरक्षण – सैनी