हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Deoghar Airpo...

    Deoghar Airport सुरक्षा चूक मामले में BJP नेता मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

    Deoghar Airport

    देवघर (सच कहूँ न्यूज)। झारखंड के देवघर एयरपोर्ट सुरक्षा चूक (Deoghar Airport) के मामले में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ कुंडा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। एयरपोर्ट के डीएसपी सुमन आनन की शिकायत पर यह FIR दर्ज की है। गौरतलब हैं कि 31 अगस्त को गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी कपिल मिश्रा देवघर से दुमका गए थे। ये सभी दुमका में पेट्रोल अटैक में मारी गई नाबालिग लड़की को शाहरूख हुसैन नाम के लड़के पेट्रोल डालकर जला दिया था जिसकी इलाज के दौरान 28 अगस्त को मौत हो गई थी।

    आंकड़े बताते हैं झारखंड में विधि व्यवस्था बेकाबू, लोगों का शासन पर विश्वास खत्म: सुदेश कुमार महतो

    आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि तमाम आंकड़े बताते हैं राज्य में विधि व्यवस्था बेकाबू हो गई है। महतो ने आज कहा कि लोगों का विश्वास खत्म हो गया है। यह हालत तब है जब गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभाल रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि कानून व्यवस्था बहाल करना सरकार की प्राथमिकता में नहीं है।

    इस राज्य में संगठित और असंगठित अपराध दोनों बढ़े हैं। महतो ने कहा कि पुलिस फाइलों के मुताबिक इस साल के मई महीने तक यानी 5 महीने में हत्या की 705 और बलात्कार की 666 घटनाएं हुई हैं। जबकि अपहरण के 694, डकैती के 44 और लूट-छिनतई के 270 मामले दर्ज किए गए हैं। इन 5 महीने में पूरे राज्य में 25765 संज्ञेय अपराध दर्ज किए गए हैं। नाबालिग बच्चों के साथ दुष्कर्म, हत्या और प्रताड़ना की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कई घटनाओं को लेकर पूरे राज्य में उबाल है और लोगों का कानून व्यवस्था से विश्वास उठ गया है। कई मामले की नजाकत को देखते हुए उच्च न्यायालय ने गंभीर टिप्पणी की है। जबकि राजभवन ने भी चिंता जाहिर की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here