हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रिश्वतखोरी मा...

    रिश्वतखोरी मामले में एक ओर पर एफआईआर दर्ज

    Ludhiana News
    सांकेतिक फोटो

    करनाल (सच कहूँ/यशविंदर)। करनाल विजिलेंस टीम को रिश्वतखोरी मामले (Bribery Case) में लगातार सफलता मिल रही है। पिछले दिनों जहा नगर निगम के डीटीपी विक्रम सिंह को पांच लाख की रिश्वत सहित उसके ड्राइवर बलबीर को पांच हजार के साथ पकड़ा गया था। वहीं तहसीलदार राजबक्श भी गिरफ्तार हुए। इसी मामले में अब करनाल नगर निगम एससी दीपक किंगार पर भी एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

    करनाल उपायुक्त अनीश यादव ने करनाल में मिल रहे रिश्वतखोरी मामलो (Bribery Case) में संज्ञान लेते हुए नागरिकों को जागरूक रहने के निर्देश दिए है। काम की एवज में किसी भी तरह की मांगी गई रिश्वत किसी को न दे व इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन व खुद उन्हें दे। साथ ही उन्होंने बताया की कुछ समय में ऐसी समस्या की शिकायत के लिए नंबर भी जारी किया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here