हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश लखनऊ के लिवान...

    लखनऊ के लिवाना सुइट होटल में लगी आग, 4 की मौत, 8 घायल

    Fire Levana Hotel

    लखनऊ (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित होटल लिवाना (Fire Levana Hotel) सुइट में सोमवार को सुबह आग लग गई। इसमें दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य के घायल होने की पुलिस ने जानकारी दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल लिया और घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) पीयूष मोंडिया ने इस अग्निकांड में चार लोगों की माैत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि शहर के मुख्य बाजार हजरतगंज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित होटल लिवाना सुइट में सुबह के समय आग लगी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया। इसमें दर्जन भर से अधिक लोगों को होटल से बाहर निकाला गया।

    सीएम योगी ने लिया संज्ञान

    इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुये घायलों को तत्काल इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी संक्षिप्त बयान के अनुसार योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है। गौरतलब है कि इस होटल के पास तमाम बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान स्थित हैं। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों और पुलिस बल के जवानों ने आग बुझाने के तत्काल प्रयास शुरू कर दिये। पुलिस ने बिजली का शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका व्यक्त की है।

    लखनऊ : लिवाना होटल में आग लगने पर योगी और राजनाथ ने जताया दुख

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित होटल लिवाना में सोमवार को सुबह आग लगने की घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री एवं लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here