हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कैथल Fire in Rice ...

    Fire in Rice Mill: राइस मील में लगी आग, 8 फायर ब्रिगेड की गाडियों ने पाया काबू, 5 करोड़ के नुकसान की आशंका

    Kaithal News
    Kaithal News: मील में लगी आग का भयानक दृश्य

    तीन जेसीबी, ट्रैक्टर और एम्बुलेंस बुलाई गयी

    कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Fire in Rice Mill: कैथल के बरोट गांव में शुक्रवार रात क़रीब 11 बजे जीविशा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (राइस मील) में बिजली के शार्ट सर्किट के कारण गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटों की आंच करीब 100 फीट की दूरी तक लग रही थी। गोदाम में लगी आग से जीविशा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अमरजीत छाबड़ा का करीब 5 से 6 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस आग के कारण गोदाम में रखा लाखों का बारदाना व करोड़ों रुपये की धान व चावल करेटों सहित आग की भेंट चढ़ गई। Kaithal News

    आग इतनी ज्यादा थी कि फायर ब्रिगेड की 2-4 गाड़ियों से काबू नहीं पाया जा सका। ऐसे में फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। सीवन, ढांड, पूंडरी, राजौंद, कलायत से भी फायर ब्रिगेड की गाड़िया बुलाई गयी। वहीं तीन जेसीबी, ट्रैक्टर और एम्बुलेंस सहित अन्य साधन मौके पर बुलाए गए। आग ज्यादा लगी होने के कारण जेसीबी मशीन की मदद से दीवारों को भी गिराया गया। आगजनी की सूचना पाकर ढांड के नायब तहसीलदार अचिन दल बल सहित मौके पर पहुंचे और सहायता कार्यों में जुटे।

    पुलिस बल और एंबुलेंस रही तैनात | Kaithal News

    नायब तहसीलदार अचिन ने बताया कि जैसे ही उन्हें जैसे ही अगजनी की सूचना मिली वे मौके पर पहुंचे और इसके बाद में संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई। रात 11 बजे पूंडरी के कार्यकारी अभियंता को फ़ोन कर ग्रामीण फ़ीडर लाइट चलवाई गई जिससे दमकल की गाड़ियों को बिना रुके पानी मिलता रहा व आग पर काबू पाने में काफी सहायक रही। मौके पर पटवारी भूप सिंह, ढांड पुलिस के एएसआई बलजोर सिंह पुलिस बल सहित तैनात रहे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मौके पर एंबुलेंस भी पहुंची।

    पांच से छह करोड़ का नुकसान: छाबड़ा

    मिल में लगी आग के कारण हुए नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए मालिक अमरजीत छाबड़ा ने बताया कि अगजनी के कारण उनका करीब छह का नुकसान हो गया है। इसमे उनकी बासमती जीरी व चावल बारदाना सभी व गोदाम इत्यादि का माल जलकर राख हो गया। उन्होंने कहा कि यह भी शुक्र रहा कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    पानी मौके पर मिलने से मिला फायदा | Kaithal News

    फायर आफिसर ने बताया कि गनीमत यह भी रही कि उन्हें आग बुझाने के लिए पानी राइस मिल के बाहर ही मिल गया। जिससे उन्हें आग बुझाने में काफी आसानी रही। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी अभी तक विभाग की चार गाडिया मौके पर आग बुझाने में लगी हुई है।

    यह भी पढ़ें:– दो दिन से घर से लापता युवक की लाश मिली