हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Fire: केमिकल ...

    Fire: केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, दो अन्य फैक्ट्री भी आई चपेट में

    Faridabad News
    Faridabad News: केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, दो अन्य फैक्ट्री भी आई चपेट में

    मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू | Faridabad News

    फरीदाबाद (सच कहूँ/सागर दहिया)। Chemical Factory: फरीदाबाद के भाकरी गांव में स्थित एक केमिकल की फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई और एकाएक ब्लास्ट होने लगे। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते आसपास की दो अन्य फैक्ट्रियों को भी इसने अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जब तक पहुंचती तब तक आग ने विकराल रूप धार लिया। गनीमत राय कि समय रहते कर्मचारी बाहर आ गए और जानी नुकसान होने से बच गया।

    मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले यहां केमिकल की फैक्ट्री में आग लगी और यह इतनी भयंकर थी कि इसमें दो और फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगभग कामयाब रही हैं। फैक्ट्री कर्मचारी ने बताया कि केमिकल कंपनी में लगी आग उनकी फैक्ट्री तक भी पहुंच गई जिसके चलते उनकी कंपनी का स्टोर जलकर खाक हो गया। इस आगजन में फैक्टरी को हुए नुकसान का अभी तक आंकलन नहीं हो पाया था। Faridabad News

    यह भी पढ़ें:– अमृतसर से देहरादून के लिए सीधी उड़ान होगी शुरू

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here