हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Monday, February 9, 2026
More
    Home देश टायरों से भरे...

    टायरों से भरे ट्रक में लगी आग, बाद में पाया गया काबू

    Fire in a truck sachkahoon

    शिवपुरी (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना अंतर्गत नया गांव के पास ग्वालियर-देवास फोर लाइन राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज टायरों से भरे एक ट्रक में आग (Fire in a Truck) लग गई। ट्रक को जलता देख ट्रक का चालक एवं उसका सहायक मौके से भाग निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दमकल बुलवाकर आग पर काबू पाया।

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि ट्रक में आग कैसे लगी इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ। टायरों से भरा एक ट्रक शिवपुरी से ग्वालियर की तरफ जा रहा था। तभी नया गांव के पास ट्रक में आग (Fire in a Truck) लगी और आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल वाहन को बुलाकर मौके पर पुलिस ने आग बुझायी। ट्रक का स्टाफ मौके से भाग निकला। आग में लाखों रुपए के टायर जलने का अनुमान है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here