हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश सिनेमा हॉल मे...

    सिनेमा हॉल में लगी आग, दो घायल

    Fire

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के लेक टाउन इलाके के जया सिनेमा हॉल में आग लगने से दो लोग घायल हो गये। घटना शुक्रवार रात की है। आग पर काबू पाने के लिये 15 दमकल वाहनों को काम पर लगाया गया। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार आग रात करीब 09:45 बजे मिनी जया के नाम से पहचाने जाने वाले जया सिनेमा हॉल के सबसे ऊपरी मंजिल में लगी। राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस ने घटनास्थ का दौरा करने के बाद कहा कि आग उस समय लगी, जब सिनेमा हॉल के केयरटेकर और उनकी पत्नी इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर खाना बना रहे थे। बोस ने कहा, ‘आग लगने से केयरटेकर भी जख्मी हो गये हैं।’

    • हॉल के केयरटेकर और उनकी पत्नी इमारत बना रही थी खाना, तभी लगी भीषण आग
    • दमकल की 15 गाड़ियों को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
    • हादसे में केयरटेकर दंपत्ति घायल

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।