हमसे जुड़े

Follow us

13.3 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य पंजाब कपड़े की दुकान...

    कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

    Fire, Clothes Shop, Loss, Satpal Singh, Punjab

    कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

    लहरागागा (भीम सैन)। स्थानीय शहर में एक कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का नुक्सान हो गया। यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो आग ने पास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लेना था।

    घटना संबंधी जानकारी देते दुकान के मालिक सतपाल सिंह ने बताया कि रेलवे रोड मार्केट में नियुक्त चौकीदार ने दुकान में से निकलता धुआं व आग की लपटें देख उनको फोन पर जानकारी दी। जब उन्होंने आ कर दुकान का शटर खोला तो भयानक आग लगी हुई थी, जिसे लोगों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    उन्होंने बताया कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है और जिस कारण दुकान में पड़ा सारा कपड़ा और फिटिंग जलकर राख हो गए और लाखों रुपए का नुक्सान हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मचारी में मौके पर पहुुंचे व जांच शुरू कर दी गई है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।