हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Fire: गद्दा फ...

    Fire: गद्दा फैक्ट्री में लगी आग, करोड़ों का नुकसान

    Bhiwani News
    Bhiwani News: गांव देवसर में गद्दा फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करते दमकल के कर्मचारी।

    दूसरे जिले से मंगवानी पड़ी अग्निशमन की गाड़ियां | Bhiwani News

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani Factory Fire: भिवानी जिले के गांव देवसर में रविवार को अचानक गद्दा फैक्ट्री में आग लग गई। आग से फैक्ट्री में रखा करोड़ों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। इस दौरान फैक्ट्री में कुछ गैस सिलेंडर रखे हुए थे। जिनके फटने की भी आवाजें आर्इं। फैक्ट्री में 8 गायें हुई थी, के आग से झुलसने और दम घुटने से मौत हो गई। प्रशासन ने आग पर काबू पाने के लिए भिवानी के अलावा सिवानी, तोशाम व दादरी से भी अग्निशमन विभाग की गाड़ियां बुलाई, लेकिन 5 घंटे तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। Bhiwani News

    जानकारी के अनुसार ढिगावा निवासी नितेश गोयल की देवसर में गद्दा फैक्टरी है। गद्दा फैक्ट्री में अचानक आग लगने से धुआं इतनी तेजी से निकला कि करीब 2 किलोमीटर तक हवा में उड़ता गया। यही नहीं, आसपास के इलाकों में भी धुआं फैल गया। इसका पता चलते ही वहां काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहां बंधी पालतू गायें भी आग की चपेट में आ गर्इं। गोरक्षक संजय परमार ने बताया कि आग से आधा दर्जन गाय जल कर मर गर्इं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। फायर ब्रिगेड अधिकारी अजय श्योराण ने बताया कि उन्हें 1 बजे आग लगने की सूचना मिली। Bhiwani News

    पहले एक गाड़ी भेजी थी, और आग का भयानक रूप देखकर दादरी ओर रोहतक जिले से गाड़ियां मंगवानी पड़ीं। 50 से ज्यादा बार फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में पानी भर कर लाया गया। करीब पाँच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

    यह भी पढ़ें:– एसएसपी ने घायल महिला के घर का किया दौरा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here