हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश मुंबई के वन क...

    मुंबई के वन क्षेत्र में लगी भीषण आग

    Fire in field

    मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र के मुंबई शहर के उपनगर गोरेगांव के इन्फिनिटी आईटी पार्क के पीछे घने जंगलों में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गयी। यह पहाड़ी संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान का एक हिस्सा बतायी गयी है। संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के कीड़े, पक्षियों और पौधों के जीवन के अलावा तेंदुए, मोर, हिरण और हॉग सहित कई बड़े और छोटे वन्यजीव हैं।आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां और पानी के दो टैंकर लगे हुए हैं, आग लगने की घटना रात 11 बजे की है। आग बुझाने के लिए पुलिस विभाग, वन एवं वार्ड के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह लेवल-01 की आग है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है और विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा की जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here