हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home देश तीन मंजिला मक...

    तीन मंजिला मकान में लगी आग, सात की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

    इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिला मुख्यालय स्थित विजय नगर थाना क्षेत्र के एक तीन मंजिला मकान में आग लगने से सात लोगों की मृत्यु हो गयी है। इंदौर जोन-2 के पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने आज बताया कि विजय नगर थाना क्षेत्र के स्वर्णबाग कॉलोनी के तीन मंजिला मकान में आग लगने की घटना में सात लोगों की दमघुटने से मृत्यु हो गयी है। मृतकों में दो महिला एवं पांच पुरुष बताए गए हैं। उन्होंने बताया कि कल रात्रि मकान के नीचे, जहां वाहन खड़े थे, वहां अचानक आग लग गयी और इसने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

    एसपी उपाध्याय ने बताया कि इस घटना में मकान के ऊपरी मंजिल में सो रहे सात लोगों की आग लगने के चलते दमघुटने से मृत्यु हो गयी है। वहीं, कुछ अन्य लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद दमकल वाहनों की मदद से मकान में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

    शिवराज में इंदौर में आग लगने से सात लोगों की मृत्यु पर शोक जताया

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में एक मकान में आग लगने से सात लोगों के असमय निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सीएम ने कहा कि इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना करते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here