रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Fire Brigade Workers Strike: अग्निशमन कर्मचारी संघ ने सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में सोनीपत रोड स्थित फायर स्टेशन में हड़ताल कर धरना दिया। अग्निशमन कर्मचारियों ने कहा कि कई बार सरकार को मांगों बारे अवगत कराया जा चुका है और सरकार की तरफ से आश्वासन भी मिला था, लेकिन अभी मांगों को पूरा नहीं किया गया, जिसके कर्मचारियों में भारी रोष है। संघ के जिला प्रधान सोनू हुड्डा ने बताया कि 16 फरवरी 2026 को फरीदाबाद की कालकाजी स्टील फैक्ट्री में हुई आगजनी में राहत और बचाव कार्य करते हुए कर्मचारी भवीचंद् शर्मा और रणवीर सिंह की मौत हो गई थी और सरकार ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं की गई। Rohtak News
उन्होंने फरीदाबाद अग्निकाड के मृतकों को शहीद का दर्जा व परिजनों को मुआवजे के रूप में एक एक करोड़ रुपए व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने चेताया कि अगर सरकार अग्निशमन विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों को पुलिस की तर्ज पर पांच हजार रुपए प्रत्येक माह वेतन के साथ जोखिम भत्ता का लाभ, कैशलेश मेडिकल, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व पुरानी पेंशन आदि का लाभ नहीं दिया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर मजबूर होगे। इस अवसर पर अरुण ढुल, जयवीर चहल, कर्मवीर, मनजीत, जोगिंदर, नरेंद्र, राजेश, जयवीर, बलविंदर, रविंद्र, रोहतास, राम रतन, मनदीप, बलराज, सतवीर, आशीष, प्रवीन, अजय, सुनील, हरिओम, कृष्ण प्रमुख रूप से मौजूद रहे। Rohtak News
यह भी पढ़ें:– Gurugram Road Accident: गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी















