हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें न्यूयॉर्क में...

    न्यूयॉर्क में दिन-दहाड़े चली गोली, एक की मौत

    Colorado Shooting

    वॉशिंगटन। अमेरिका में न्यूयॉर्क के चार शहरों में कुछ ही समय की अवधियों में हुई गोलीबारी की घटनाओं में नौ लोग घायल हुए हैं और ब्रुकलिन में एक महिला की मौत हो गई है। न्यूयॉर्क पोस्ट ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि घटना दोपहर के आसपास ब्रोंक्स के मिशेल हाउस के पास शुरू हुई, जिसमें सबसे पहले एक 20 साल की महिला के दांये पैर में गोली लगी। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला क्रिप्स गैंग की सदस्य हैं। गोली लगने के बाद उन्हें लिंकन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां अब उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि इसके बाद न्यूयॉर्क के बेडफोर्ड-स्टुवेसेंट में 445 पुलस्की स्ट्रीट पर एक महिला पर गोलियों से कई बार वार किया।

    उनके साथ मौजूद एक 63 साल की महिला ने भी उस दौरान एक बार गोली चलाकर पलटवार किया। पुलिस ने इस मामले के संबंध में एक 47 वर्षीय शख्स को हिरासत में लिया है। उसकी पहचान अभी तक जाहिर नहीं की गई है। लगभग उसी समय, ब्रोंक्स में 1725 ब्रुकनर बुलेवार्ड में सोतोमयोर हाउस में एक 21 वर्षीय शख्स के हाथ में गोली लगी। उसे जैकोबी मेडिकल सेंटर ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, फिर दोपहर करीब 2:45 बजे अपर मैनहट्टन में एक 23 वर्षीय व्यक्ति के शरीर के बाएं हिस्से में गोली लगी, उस दौरान वह वेस्ट 142 स्ट्रीट और एजकोम्बे एवेन्यू में खड़ा था, तभी स्कूटर पर सवार होकर तीन व्यक्ति वहां पहुंचे और गोली चलानी शुरू कर दी। उसे हार्लेम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    अगली घटना क्वींस की है, जहां 35-27 12 वीं स्ट्रीट पर स्थित रेवेन्सवुड हाउस में एक 33 वर्षीय व्यक्ति को दोपहर लगभग 2:48 बजे गोली मार दी गई। गोली उसके बाएं कान से होकर गुजरी। इसके बाद उसे माउंट सिनाई हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस ने शाम छह बजे से पहले ब्रोंक्स के 3125 पार्क एवेन्यू में मोरिसानिया हाउस में एक और व्यक्ति को गोली लगने की जानकारी दी। इस घटना के लगभग 45 मिनट बाद ब्रुकलिन में ईगन स्ट्रीट के पास 1152 एल्टन स्ट्रीट के बाहर एक 43 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी गई। वह ब्रुकडेल हॉस्पिटल में भर्ती हैं और हालत स्थिर है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here