हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा प्रोपर्टी एडव...

    प्रोपर्टी एडवाईजर के कार्यालय में ताबड़तोड़ फायरिंग

    Firing, Property Advisor Office, Died, Accused, Absconding, Haryana

    युवक की मौत, बदमाश फरार

    कुरुक्षेत्र (देवीलाल बारना)। मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने एक प्रोपर्टी एडवाईजर के कार्यालय में घुस कर दफ्तर में बैठे युवक पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर फरार हो गए। गोली लगने से कार्यालय में बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

    गोलियों की आवाज से आस-पास के एरिया में सन्नाटा छा गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर साढ़े 11 बजे वीवीआईपी मार्ग पर सर्किट हाउस के सामने एक प्रॉपर्टी एड़वाईजर की दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भून कर सुरेंद्र उर्फ जालंधर निवासी गांव फतुपुर जिला कुरुक्षेत्र की हत्या कर दी।

    घटना को अंजाम देकर अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से बंदूक के छर्रे भी बरामद किए हैं।

    पुलिस ने घटनास्थल पर सीन आॅफ क्राइम टीम विशेषज्ञों को बुलाया। सीन आॅफ क्राइम टीम विशेषज्ञ डॉ. अशोक वर्मा व कृष्ण कुमार ने मौके से नमूने एकत्रित कर जांच हेतु फोरेसिंक लैब में भिजवाए। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सर्किट हाऊस के नजदीक एक प्रॉपर्टी एडवाईजर के दफ्तर में सुरेंद्र उर्फ जालंधर अकेला बैठा था।

    कुछ ही देर पश्चात एक वैगनार कार में सवार 3 बदमाश आए और उन्होंने कार्यालय में घुसकर जालंधर पर ताबड़तोड़ फायर कर दिए। बदमाशों ने लगभग 6 राऊंड फायर किए।

    जिसमें से करीब 5 फायर जालंधर को लगे। गोली लगने से जालंधर की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जालंधर के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हेतु एलएनजेपी अस्पताल भिजवाया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    क्षेत्र में दहशत का माहौल

    दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाना और वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े कर रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस व्यवस्था लचीली होने के कारण ही बदमाशों के हौंसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।