
गोहाना रोड पर हुई वारदात, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी, एफएसएल की टीम ने भी घटना स्थल का किया निरीक्षण
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak Firing News: गोहाना रोड पर एक दुकानदार पर दिनदिहाडे युवक द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में दुकानदार को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुटी है। पुलिस के अनुसार प्रेम नगर निवासी प्रवीन की गोहाना रोड पर राजलक्ष्मी सीमेंट सरिया के नाम से दुकान है। शनिवार सुबह जब प्रवीण दुकान पर बैठा था, इसी दौरान एक युवक पैदल आया और प्रवीन पर गोलियां चला दी। गोली लगने से प्रवीन लहुलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर गया और हमलावर वहां से पैदल ही भाग गया। Rohtak Firing News
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घायल को तुंरत उपचार के लिए पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। प्रवीन को गले व चेहरे पर दो गोलियां लगी है। घटना की सूचना मिलने पर सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात हमलावर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि करीब तीन साल पहले भी प्रवीण पर गोली चली थी। पुलिस का कहना है कि हमलावर की तलाश के लिए संबंधित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। Rohtak Firing News
यह भी पढ़ें:– क्लिनिक में चोरी करने गया चोर, शटर और दीवार के बीच फंसा














