हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More

    फ्लोरिडा के एक बैंक में गोलीबारी, पांच की मौत

    Florida Bank America

    फ्लोरिडा के गवर्नर रोन डि सेंटीस ने संदिग्ध हमलावर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है | Florida Bank America

    वाशिंगटन (शिन्हुआ)। अमेरिका में फ्लोरिडा राज्य के सेबरिंग में बुधवार को एक बंदूकधारी ने बैंक (Florida Bank America) में अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। सेबरिंग पुलिस के प्रमुख कार्ल होगलुंड ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘घटनास्थल के आकलन के बाद हमें यह जानकर खेद हुआ कि इस गोलीबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत हुयी है।

    बैंक में लोगों की निर्दयता से हत्या कर दी गई। गोलीबारी की इस घटना में कितने लोग घायल हुए हैं यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा बैंक की घेराबंदी करने के बाद संदिग्ध हमलावर ने आत्मसमर्पण कर दिया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक संदिग्ध हमलावर की पहचान 21 वर्षीय जेफेन जेवर के रूप में की गयी है। फ्लोरिडा के गवर्नर रोन डि सेंटीस ने संदिग्ध हमलावर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

    सेंट्रल फ्लोरिडा का सेबरिंग इलाका आॅर्लेंडो से 140 किलोमीटर दक्षिण में है। गौरतलब है कि फ्लोरिडा में हाल के वर्षों में गोलीबारी की काफी घटनाएं हुईं हैं। फरवरी 2018 में, पार्कलैंड के एक हाई स्कूल में एक किशोर ने 17 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके अलावा जून 2016 में एक बंदूकधारी ने आॅर्लेंडो के एक नाइट क्लब में 49 लोगों की हत्या कर दी थी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।