हमसे जुड़े

Follow us

18 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान जिला स्तरीय प...

    जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, विद्यालय प्रांगण में स्वागत

    Hanumangarh News

    अब जोधपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सिलवाला खुर्द के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में हाल ही में सम्पन्न हुई 29वीं जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चक 13 एचएमएच के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की 14 वर्षीय छात्रा वर्ग की टीम जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर रही। शनिवार को विजेता टीम के खिलाडिय़ों के स्वागत में विद्यालय प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। Hanumangarh News

    कार्यक्रम में अमरपुरा थेड़ी पीईईओ नगेन्द्र सिंह, संस्था प्रधान सुनील चौहान, पूर्व सरपंच बलविन्द्र सिंह, शारीरिक शिक्षक निर्मल सिंह, टीम प्रभारी शैली कुक्कड़, सुखचरण सिंह सहित शाला स्टाफ की ओर से विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर व छात्राओं को मेडल पहनाकर हौसला अफजाई की गई। अतिथियों ने छात्राओं को इसी तरह कड़ी मेहनत कर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया ताकि विद्यालय व जिले का नाम रोशन हो। विजेता छात्रा टीम जोधपुर के ओसियां में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इस मौके पर स्वर्णसिंह, मुकेश कुमार, कुलदीप सिंह, एसएमसी अध्यक्ष जसमीत कौर सहित अन्य गणमान्य नागरिक व बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे। Hanumangarh News

    Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत इतने परिवारों के खाते में जारी हुई कि…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here