हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More

    International Jat Parliament: पहली अंतरराष्ट्रीय जाट संसद एक अक्टूबर को मेरठ में!

    International Jat Parliament
    पहली अंतरराष्ट्रीय जाट संसद एक अक्टूबर को मेरठ में!

    International Jat Parliament: जाट समाज से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान

    गाजियाबाद(सच कहूं/ रविंद्र सिंह)। एक अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित सुभारती यूनिवर्सिटी में होने वाली पहली ऐतिहासिक भव्य जाट संसद के आयोजन को लेकर, उदयवीर सिंह, जयदीप सिंह, अजेंद्र चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, यशवीर सिंह, महेंद्र सिंह आदि के नेतृत्व में शुक्रवार को नेशनल हाइवे-9 स्थित एसके फार्म हाउस में संवाद बैठक का आयोजन किया गया। संवाद बैठक में बतौर मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संयोजक रामावतार पलसानियां और परमेश्वर कलवानियां ने संवाद बैठक में भाग लिया। उन्होंने जनपद गाजियाबाद और आस- पास से जाट समाज के अधिक से अधिक लोगों को जाट संसद में आने के लिए आह्वान किया। International Jat Parliament

    अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद में 150 देशों के लोग शामिल होंगे:परमेश्वर  कलवानियां

    मुख्य अतिथि ने कहा कि संसद का मुख्य उद्देश्य कला, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, रोजगार सृजन व गौरवशाली जाट इतिहास को जन – जन तक पहुंचाना है। उन्होंने संसद में अधिक से अधिक संख्या में जाट समाज से पहुंचने का आह्वान करते हुए  कहा कि हमारे पूर्वज हमारे मार्गदर्शक है। हम उन्हे कभी भूले नहीं। हमेशा उनको याद कर उनके पदचिन्हों पर चलते रहेंगे। कहा कि महापुरुषों के इतिहास को जिंदा हम सभी मिलकर रखेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत से राजनीतिक लोगों ने विरोध किया, उसके बावजूद हमने महाराजा चौधरी सूरजमल जी पर डॉक्यूमेंट्री बनाई।

    उसके बाद सर छोटू राम जी की डॉक्यूमेंट्री बनाई गई। अभी तक तीन महापुरुर्षो की डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है। हम यह सब किसी राजनैतिक लाभ के लिए नही बल्कि यह सब महापुरुषों के इतिहास को जिंदा रखने और आने वाली पीढ़ी का सही मार्गदर्शन हो सके। कहा की हमने 80 फीसदी अपना जीवन समाज के लिए लगा दिया। समाज एक साथ होकर देश में सराहनीय कार्य करें। उन्होंने समाज की कुरीतियों पर भी प्रहार किया। कहा कि डेढ़ सौ से अधिक देशों में नेटवर्क है, कोरोना कॉल में भी लोगो की मदद की। International Jat Parliament

    रूस यूक्रेन युद्ध में विदेश में फंसे लोगों को मदद कर देश में आने के लिए मदद की गई। कहा कि  हम दिखावा नहीं करते। उन्होंने जाट आरक्षण आंदोलन पर बात करते हुए कहा कि जाट को क्षेत्रवाद के आरक्षण में नहीं बांटा जा सकता, हम सभी का डीएनए एक है। कौम को जगाने और उसके उद्धार के लिए घर बार छोड़कर कार्य कर रहे है। हम किसी राजनीति से नहीं मिले है और न ही हम किसी राजनीति से टिकट की मांग करते है। हमारा एक मात्र उद्देश्य प्रत्येक स्तर पर जाट समाज का उत्थान करना है।समाज के इतिहास और वीरों की गाथा (बलिदान)को समाज के यूवाओ के दिलों में जगाए रखना है।

    यह है अंतरराष्ट्रीय जाट संसद का मुख्य उदेश्य | International Jat Parliament

    • कार्यक्रम के संयोजक रामावतार पलसानियां और परमेश्वर कलवानियां ने संवाद बैठक में कहा कि अंतरराष्ट्रीय जाट संसद का  मुख्य उद्देश्य विश्व स्तर पर जाट समाज को संगठित कर समाज के समग्र विकास के लिए कार्य करना।
    • समाज में एकता, भाईचारा, परस्पर सद्भाव, समाज के शैक्षणिक, आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करना।
    • युवापीढ़ी को जाट कौम के गौरवशाली इतिहास से परिचय करवाना।
    • समाज के इतिहास का संग्रह कर उनका प्रकाशन, प्रसारण एवं समाज की ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण, संवर्धन कर महापुरुषों की स्मृति में स्मारकों व संग्रहालय  का निर्माण करने हेतु समाज के  बंधुओं को प्रेरित करना।
    • कौम के महापुरुषों के महानतम गौरवशाली जीवन चरित्र को जन-जन तक पहुंचाने एवं संरक्षण हेतु डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का निर्माण करना।
    • समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु समाज बंधुओं को जागरूक कर नशामुक्त जाट समाज की स्थापना करना।
    • अंतरजातीय विवाह रोकथाम हेतु जन-जागरण अभियान चला कर संस्कारवान व विकसित जाट समाज की स्थापना करना।
    • समाज में विवाह योग्य युवक, युवतियों का परिचय सम्मेलन करवाना। विवाह शादियां दिन में की जाए जिससे शादी में सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार हो और व्यर्थ के खर्च से बचा जा सके।
    • चौधरी छोटूराम के संदेश का अनुसरण करते हुए “बोलना सीख व दुश्मन को पहचान’ ” की तर्ज पर उनकी शिक्षाओं को मानते हुए किसी भी दूसरी जाति, धर्म, वर्ग पर कोई भी आक्षेप या टीका टिप्पणी न करना, सबका बराबर सम्मान किया जाए व सामाजिक भाईचारे को बढ़ाने के लिए प्रयास करना।
    • उच्च पदों पर आसीन समाज के राजनेता व अधिकारी वर्ग में सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार कर समाज के जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ मदद हेतु प्रेरित करना आदि उद्देश्य शामिल है।

    इस मौके पर रजापुर ब्लॉक  प्रमुख राहुल चौधरी, जिला जाट समाज  अधयक्ष आनंद चौधरी, हंसवीर चौधरी, मनोज प्रधान , सन्नी जाट, (सदरपुर )विपनेश चौधरी(दुहाई ), महिपाल सिंह(अटौर नगंला ),देवेंद्र राजौरा, ओपिन  चौधरी , भूपेंद्र सिंह तेवतिया ,महेंद्र सिंह तेवतिया ,सतेंद्र सिंह ,परवीन चौधरी ,निखिल चौधरी,विचित्र चौधरी, संदीप चौधरी, रणबीर प्रधान,राखी संधू, वंदना चौधरी, आशा चौधरी,वंदना देवी ,रविंद्र सिंह , उदयवीर सिंह श्योराण, सचिन मलिक, शक्ति, जाट संसद के व्यवस्थापक नितिन अत्री, कर्नल सुधीर सिंह,रविंद्र चौधरी रवि पंवार  (लैंडक्राफ्ट ) देवेंद्र राजौरा, अभिषेक चौधरी, लोकेंद्र चौधरी, गिरिराज  सिंह ,रामबीर सिंह तेवतिया ,पुष्पेंद्र सिंह (फोगाट),युद्धवीर सिंह मलिक,राजकुमार नेहरा ,धर्मवीर सिंह,चेतन चौधरी ,लीलू महरौली ,ओमपाल सिंह ,बिजेंद्र सिंह ,शीशपाल सिंह ,राजेंद्र सिंह ,सुखबीर सिंह ,जीत सिंह राजपाल सिंह ,नवाब सिंह,अरविन्द चौधरी ,दिनेश वर्मा ,केपी सिंह ,कंवलजीत सिंह ,नरेंद्र चौधरी ,सोहनवीर सिंह ,सुधीर कुमार आदि जाट समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। International Jat Parliament

    यह भी पढ़ें:– Chandrayaan-3 Big Update: विक्रम-प्रज्ञान की टूटी नींद.. आने वाली है खुशखबरी?

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here