हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    Robbers Arrested: महिला सहित लूटपाट गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार

    Patiala News
    Patiala News: महिला सहित लूटपाट गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार

    पटियाला पुलिस ने हासिल की बड़ी सफलता, अवैध हथियार भी बरामद

    • सभी आरोपी हरियाणा से संबंधित, पटियाला में किराये पर रह रहे थे आरोपी | Patiala News
    • मुख्य सगरना पर 21 मामले दर्ज, पुलिस की पकड़ से बाहर

    पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। पटियाला पुलिस (Patiala Police) ने लूटपाट करने वाले गिरोह के महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी हरियाणा से संबंधित हैं, जो कि पटियाला में किराये पर रह रहे थे। इनके पास से अवैध हथियार सहित चोरी के बाईक भी बरामद हुए हैं। इस गिरोह का सरगना अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिस पर हरियाणा राज्य में 21 मामले दर्ज हैं व भगोड़ा चल रहा है। जानकारी देते जिला पुलिस प्रमुख डॉ. नानक सिंह ने बताया कि ट्रेनी डीएसपी रशविन्दर सिंह मुख्य अधिकारी थाना कोतवाली पटियाला की निगरानी में इंस्पैक्टर हरजिन्दर सिंह ढिल्लों व एसआई सुरजीत सिंह मुख्य अधिकारी थाना डिवीजन नम्बर-2 की टीम ने इस गैंग को काबू किया है। Patiala News

    इनकी पहचान मनीश कुमार, पुत्र राजेश कुमार, निवासी ढेहा कॉलोनी, अम्बाला कैंट हरियाणा जोकि हरियाणा पुलिस द्वारा भगोड़ा चल रहा था। इसके अलावा साहिल पुत्र, जागर सिंह, निवासी मौहल्ला सुतवट्टा, वरुन कुमार, पुत्र शाम लाल, निवासी मौहल्ला सूईगरां पटियाला, साहिल कुमार, पुत्र राज कुमार व सुदेश पत्नी, राजेश कुमार, निवासी अम्बाला कैंट शामिल हैं। इस गिरोह का मुख्य सरगना मानक उर्फ बेखल, पुत्र सतपाल, निवासी ढेहा कॉलोनी अम्बाला कैंट अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। Patiala News

    इनके पास से एक पिस्तौल 315 बोर सहित 4 कारतूस जिन्दा व एक रिवॉल्वर 32 बोर सहित 5 कारतूस जिन्दा व चोरी के दो बाईक भी बरामद हुए हैं। जांच दौरान सामने आया कि गैंग का मुख्य सरगना मानव, जिसके खिलाफ चोरी व मारपीट के 21 मामले अम्बाला के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। मनीश कुमार के खिलाफ भी चोरी के 6 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इन्होंने आपस में मिलकर पटियाला व अम्बाला में वारदातों को अंजाम दिया था। यह आरोपी अम्बाला शहर में पुलिस को वांछित होने के चलते पिछले कुछ महीनों से पटियाला में किराये पर रह रहे थे। इनकी गिरफ्तारी से सिविल लाईन पटियाला के 3 मामले, थाना लाहौरी गेट पटियाला के 3 मामले व थाना कोतवाली पटियाला के 2 मामले हल हुए हैं। Patiala News

    वैरीफिकेशन मुहिम शुरु करेगी पुलिस: एसएसपी

    एसएसपी ने कहा कि पटियाला में किराये के मकानों में रह रहे लोगों की वैरीफिकेशन के लिए जल्द ही मुहिम शुरु करने जा रहे हैं। उन्होंने पटियालवियों को भी कहा कि किरायेदारोंं की जानकारी संबंधित पुलिस थानों में जरूर मुहैया करवाई जाए। उन्होंने कहा कि कई बार अपराधी किराये के घरों में रहकर अपने गलत कारनामों को अंजाम देते हैं।

    यह भी पढ़ें:– हॉकी इंडिया ने एफआईएच प्रो लीग के लिए 32 सदस्यीय पुरुष टीम की घोषणा की

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here