कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: एक दिन पूर्व बीबीपुर हटिया में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष प्रकरण में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत सोमवार को क्षेत्र के गांव बीबीपुर हटिया में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के विरुद्ध कोतवाली कैराना पर जानलेवा हमले का नामजद अभियोग पंजीकृत कराया गया था। एसपी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच करके घटना में शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजने के निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में मंगलवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार दभेड़ी खुर्द पुलिस चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी ने खूनी संघर्ष में नामजद सबदर, सादिक, गुलनिसार, शराफत व समून उर्फ दिलावर निवासीगण ग्राम बीबीपुर हटिया को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों में एक पक्ष के दो तथा दूसरे पक्ष के तीन लोग शामिल है।
यह भी पढ़ें:– बंद मकान से 15 तोला सोने के आभूषण और डेढ़ लाख नकदी चोरी















