हमसे जुड़े

Follow us

31.3 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी औरंगाबाद में ...

    औरंगाबाद में पांच लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत

    Hisar News
    Hisar News: दोस्तों के साथ नहाने गया युवक नहर में डूबा

    औरंगाबाद। महाराष्ट्र में औरंगाबाद के तिमगाँववाड़ी गांव में पांच नाबालिग लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों बताया कि मंगलवार को छह नाबालिग लड़कियां तालाब पर कपड़े धोने गई थी। जिसमें से पांच लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सभी की उम्र पांच से सात वर्ष बतायी गई है। घटना में जीवित बची नाज़िमा आसिफ पठान ने ग्रामीणों को मदद के लिए पुकारा इसके बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूत्रों ने बताया कि मौके पर पहुंची हसनाबाद के पुलिस दल ने ग्रामीणों की मदद से शवों को तालाब से बाहर निकाल लिया। मृतकों की पहचान अशुबी लतीफ पठान (6), नवाबी नवाज पठान (6), अल्फीदाबी गौशन पठान (7), सानिबी असलम पठान (6) और शबुबी असलम पठान (5)के रुप में हुई है। सभी एक ही गांव की रहने वाली थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।