हमसे जुड़े

Follow us

13.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home देश श्रीनगर : ग्र...

    श्रीनगर : ग्रेनेड हमले में दो पुलिसकर्मियों सहित पांच घायल

    Srinagar:, Security forces, Attack, Two, Terrorists

    श्रीनगर (एजेंसी)। श्रीनगर में ग्रेनेड हमले में एक पुलिसकर्मी तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रैनावाड़ी के जिंदाशाह चौक पर रात करीब 8:15 पर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त तैनाती की ओर ग्रेनेड फेंका गया। श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश बलवल ने कहा कि इस हमले में, एक सीआरपीएफ कर्मी और एक पुलिस कर्मी मामूली रूप से घायल हो गए।

    मोटरसाइकिल पर सवार दो आॅफ-ड्यूटी ट्रैफिक कर्मी और एक नागरिक सहित तीन अन्य राहगीरों को भी मामूली चोटें आईं। सभी पूरी तरह से स्थिर हैं और पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी जारी है।पुलिस ने इस संबंधित में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here