हमसे जुड़े

Follow us

31.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कार-टैंकर की ...

    कार-टैंकर की जबरदस्त भिड़ंत, पांच लोगों की मौत

    Death, Road Accident, Collision, Car, Rajasthan

    जोधपुर (सच कहूँ न्यूज)। जैसलमेर रोड पर आगोलाई के निकट रामदेवरा जा रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की शुक्रवार तड़के हादसे में मौत हो गई। मृतक मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के रहने वाले थे। सभी रामदेव के दर्शन करने रामदेवरा जा रहे थे। टैंकर से भिड़ी कार के परखच्चे उड़ गए। कार में एक पुरुष व दो महिलाओं सहित दो बच्चे सवार था। बताया जा रहा है कि लाशें एक-दूसरे से चिपकी हालत में मिली।

    एक ही परिवार के सदस्य थे सभी मृतक

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के एक ही परिवार के पांच सदस्य कार से रामदेव के मंदिर रामदेवरा जा रहे थे। जोधपुर से चालीस किलोमीटर दूर आगोलाई गांव के पास टैंकर ने टक्कर मार दी। कार-टैंकर की जोरदार भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गए। सभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में इंदौर के रहने वाले कृष्ण गोपाल जोशी, उनकी पत्नी सोनम, मां रत्ना देवी, पुत्र मोहक व पुत्री भव्या की मौत हो गई।

    पुलिस के अनुसार सुबह तीन बजे यह हादसा हुआ। संभवतया सुबह के समय टैंकर या कार के चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हो गया। सभी शवों को जोधपुर के एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को इन्दौर में सूचित किया गया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।