हमसे जुड़े

Follow us

24.1 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More

    पाकिस्तान के अस्पताल में गोलीबारी में पांच की मौत, सात घायल

    Five killed, seven injured in Pakistan hospital shootout

    इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ननकाना साहब जिले के अस्पताल में दो समूहों के बीच हुयी गोलीबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गए है। मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार पंजाब के ननकाना साहिब जिला मुख्यालय अस्पताल के आपातकालीन विभाग में मामूली बात को लेकर दो समूहों के एक दूसरे पर गोलीबारी की घटना में सोमवार को चार लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि घटना में घायल एक व्यक्ति ने जिले के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

    अस्पताल सूत्रों के अनुसार तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गोलीबारी की घटना के दौरान सभी चिकित्सा सहायक, मरीज और डॉक्टर फैक्लटी से भाग गए। पुलिस ने कहा कि हमलावर घटनास्थल से भागने में कामयाब रहे और एक तलाशी अभियान जारी है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।