हमसे जुड़े

Follow us

26.2 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More

    Lawrence Bishnoi Gang: बवाना के व्यापारी की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार

    New Delhi
    New Delhi: बवाना के व्यापारी की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार

    नई दिल्ली। Lawrence Bishnoi Gang News: दिल्ली पुलिस ने रविवार को बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एक व्यवसायी की नौ फरवरी को की गयी हत्या के सिलसिले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर दिन में कुछ संदिग्धों को रोककर आत्मसमर्पण करने को कहा गया तो उन्होंने कथित तौर पर गोलियां चला दीं। आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गयी।” पैर में गोली लगने की वजह से एक आरोपी घायल हो गया। बाद में पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान तीन संदिग्धों को पकड़ा गया, जबकि अन्य दो को बाद में दबोचा गया। इस मामले में कुल पांच गिरफ्तारियां की गयी हैं। इस कार्रवाई के दौरान कोई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। New Delhi

    प्लास्टिक के दाने बनाने वाले वैभव गांधी की नौ फरवरी को दोपहर करीब 12.50 बजे डीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-4 में उनके कारखाने के पास गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जांचकतार्ओं ने बताया कि हमले में चार लोग शामिल थे। हमलावरों ने कथित तौर पर पीड़ित की कार की चाबियां छीनने की कोशिश की और जब उसने विरोध किया तो जबरदस्ती उसका लैपटॉप बैग ले लिया और फिर उसे गोली मार दी। कथित तौर पर रणदीप मलिक अनिल पंडित नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया कि यह हत्या लॉरेंस बिश्नोई गिरोह, जितेंद्र गोगी मान गिरोह, हाशिम बाबा गिरोह और काला राणा गिरोह सहित कई गिरोहों की ओर से की गयी थी। New Delhi

    पुलिस ने कहा कि पोस्ट में गांधी पर गिरोह के काम में दखल देने का आरोप लगाया गया था और चेतावनी दी गयी थी कि जो दूसरे लोग इसमें बाधा डालेंगे, उनका भी यही हाल हो सकता है। पुलिस ने कहा कि हमलावरों ने मोटरसाइकिल से गांधी का लगभग 40-50 मीटर तक पीछा किया और उन पर कई राउंड गोलियां चलायी। एक गोली गांधी की ठुड्डी में लगी । उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। New Delhi