हमसे जुड़े

Follow us

24.3 C
Chandigarh
Friday, February 13, 2026
More
    Home देश देश में 24 घं...

    देश में 24 घंटे में पांच लोगों की कोरोना से मौत

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से पिछले 24 घंटों में पांच लोगों की मौत हो गयी और 294 सक्रिय मामले बढ़े हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,197 हो गयी है। देश में पिछले 24 घंटे में 319 लोग स्वस्थ हुए हैं और अब कोरोना संक्रमण को मात देकर पूरी तरह से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4,41,56,970 पर पहुंच गया है।

    देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 8,000 लोगों को टीका लगाया गया है और अब तक देश में 220,64,71,236 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,46,91,956 है।

    देश में पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 85 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में 40, गुजरात में 35, तेलंगाना में 35, दिल्ली में 24, तमिलनाडु में 12, गोवा, कर्नाटक और केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में आठ-आठ, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में छह-छह, राजस्थान और उत्तराखंड में पांच-पांच, चंडीगढ, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और मध्य प्रदेश में दो-दो, ओडिशा में एक मामले बढ़े हैं। वहीं कर्नाटक और महाराष्ट्र में दो-दो, उत्तराखंड में एक व्यक्ति की इस बीमारी से मौत हो गयी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here